फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जसरोटा इलेवन और रोहित इलेवन ने जीते मैच

Wed, 11 Jun 2025 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर से सटे जंगलोट गांव में दूधिया फ्लड लाइटों की रोशनी के बीच जंगलोट प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। वहां सोमवार रात को दो मुकाबले खेले गए। इनमें जसरोटा इलेवन और रोहित इलेवन ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हरा दिया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला सीटीएम इलेवन और जसरोटा इलेवन के बीच खेला गया। इसमें जसरोटा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 110 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य की पीछा करने उतरी सीटीएम इलेवन टीम 77 रन ही बना सकी। इसके बाद जसरोटा इलेवन में 43 रन से प्रतिद्वंद्वी टीम पर 43 रन की शानदार जीत दर्ज की है।
वहीं, प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला रोहित इलेवन और महरोली इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महरोली टीम निर्धारित ओवर सिर्फ 48 रन बनाकर सिमट गई। इसकी प्रतिद्वंद्वी रोहित इलेवन ने पहले चार ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

जंगलोट एथलेटिक क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के संयोजक विश्वजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को दो मुकाबले खेले गए। इनमें से पहला मुकाबला बाबा कोड़ा इलेवन और कालीबड़ी इलेवन के बीच हुआ जबकि दूसरा मुकाबला जम्मू इलेवन और जसरोटा-2 के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें