फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आज मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस, खेल मंत्री लहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
जिला खेल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सुरक्षा बंदाेबस्त कड़े।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



कठुआ। जिला कठुआ में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को जिला खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान खाद्य एवं खेल मंत्री सतीश शर्मा सुबह 9:55 बजे तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।
शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने खेल स्टेडियम में की गई सभी व्यवस्थाओं का आकलन किया और जिलाधिकारियों ने प्रबंधों की समीक्षा भी की। गणतंत्र दिवस समारोह के मार्च पास्ट में कुल 46 टुकड़ियों के 1296 प्रतिभागी बेहतरीन परेड प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा होने वाले समारोह में हायर सेकेंडरी स्कूल बॉयज के अलावा दो निजी स्कूल व समाज कल्याण विभाग की पहल पर पलाश और पृशा में रहने वाले विद्यार्थी भी सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम से रंग भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह से पूर्व जिले की सरकारी इमारतों को भी रोशन कर दिया गया है। शहर के तमाम फुटपाथों को भी पेंट कर नया रूप दिया गया है। इसके अलावा सभी डिवाइडर को भी चकाचक कर दिया गया है। पुलिस लाइन एरिया और स्टेडियम रोड को वीआईपी रोड की तरह चमकाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें