फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल में हीरानगर ने कठुआ को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। कस्बे में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से कराई जा रही इंटर जोनल जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहीं। अंडर-17 लड़के और लड़कियों में फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबाल, चेस और पेंटिंग के मुकाबले करवाए गए। फुटबॉल में जोन हीरानगर की टीम ने कठुआ की टीम को 3-2 गोल से हराया। खो-खो और वॉलीबाल में सल्लन की टीम विजेता रही। कबड्डी में बसहोली की टीम ने कठुआ को पटकनी देकर शानदार जीत हासिल की। चेस का मुकाबला कठुआ के खिलाड़ियों ने अपने नाम किया। लड़कियों के पेंटिंग मुकाबले में कठुआ की टीम और लड़कों में हीरानगर की टीम ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता के कुछ मैच चंदवां हायर सेकेंडरी और चड़वाल पुलिस चौकी के नजदीक बने मैदान में भी कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें