कठुआ। जिला प्रशासन ने लोगों को ऑनलाइन की गईं 209 सेवाओं के बारे में जागरूक करने के लिए लखनपुर में डिजिटल जम्मू-कश्मीर सप्ताह का सोमवार को आगाज किया। मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीनगर में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। इसके बाद लखनपुर में प्रदर्शनियां लगाकर लोगों इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों, एजेंसियों और बैंकों के 25 स्टॉल लगाए गए हैं। इन्हें देखने के लिए स्कूली विद्यार्थियों, पंचायत प्रतिनिधियों, डीडीसी और बीडीसी सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम में नागरिक केंद्रित आईटी पहलों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें डिजिटल समाधानों और नई तकनीकों के बारे में जागरूकता पैदा करने के अलावा शासन में अधिक पारदर्शिता लाने और नागरिकों के जीवन को आसान बनाने में मदद करने वाली पहलों के बारे में बताया जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को डिजिटल परिवर्तन से परिचित करवाने की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान डीडीसी अध्यक्ष महान सिंह ने जिले भर में डिजिटल परिवर्तन का संदेश पहुंचाने के लिए मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भूमि मालिकों को ऑनलाइन सृजित भूमि पासबुक भी वितरित की गईं।
.........
नुक्कड़ नाटकों के जरिये
भी जागरूक किए लोग
आम नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी के लिए लखनपुर में नुक्कड़ नाटक भी करवाए जा रहे हैं। सोमवार को स्थानीय भाषा में कलाकारों ने थीम आधारित प्रस्तुतियां दीं।
-----
- ये सेवाएं की गई हैं ऑनलाइन