फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-17 आयुवर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में इंटर जोन जिला स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन दूसरे दिन भी जारी रहा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील कुमार की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान जिले के विभिन्न स्थानों से आए 142 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को हुई अंडर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कठुआ के आर्यन सलाथिया पहले स्थान पर और हीरानगर के भानु प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड़ में कठुआ के नीफ अली पहले स्थान पर जबकि दूसरे स्थान पर सल्लन के इलियास अली रहे। 400 मीटर दौड़ में कठुआ के मोहित मेहरा पहले और बरनोटी के मोहम्मद यूसुफ दूसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में मढ़ीन के सनी शर्मा पहले और बिलावर के भूपेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 15 सौ मीटर दौड़ में लखनपुर के शौकत अली पहले और बरनोटी के चरणजीत भगत दूसरे स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में मढ़ीन के भाग हुसैन पहले और लखनपुर के वनीत दूसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट मुकाबलों में मढ़ीन के अवनीश शर्मा पहले और हीरानगर के दिनेश दूसरे स्थान पर रहे।
डिस्कस थ्रो में बरनोटी के अभिषेक शर्मा पहले और भड्डू के राहिल शर्मा दूसरे स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में बरनोटी के सलीम अहमद पहले और सल्लन के कुलदीप कुमार दूसरे स्थान पर रहे। लांग जंप में कठुआ के रियान सलाथिया पहले और बरनोटी के करणवीर दूसरे स्थान पर रहे। हाई जंप में सल्लन के इलियास अली और कठुआ के नीफ अली पहले और दूसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान सभी 12 जोन से आए जेडपीईओ सहित गतिविधि प्रभारी जोगिंदर कुमार, नसीब चंद और मोहन लाल डब्ब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें