फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पुलिस लाइन में कठुआ प्रीमियर लीग में भिड़ेंगी 20 टीमें

विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन में कठुआ प्रीमियर लीग का शुभारंभ करते आईजीपी मुकेश सिंह। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। कोरोना संकट के कारण जिले में ठप पड़ीं खेल गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। मंगलवार को जिला पुलिस लाइन के मैदान में कठुआ प्रीमियर लीग का आगाज हो गया है। क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसपी-11 और कठुआ-11 के बीच प्रदर्शनी मैच के तौर खेला गया। इसका शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने जिला उपायुक्त ओम प्रकाश भगत और एसएसपी डॉक्टर शैलेंद्र कुमार मिश्रा के साथ मिलकर किया।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि खेल गतिविधियां हमारे शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। इस प्रतियोगिता के दौरान खेले गए मैंचों से युवा नशे जैसी बुराइयों से भी दूर होंगे, जो कि एक सामाजिक बुराई है। इन खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों में आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा। जो कि इस तरह की खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। वहीं, एसएससी कठुआ डॉ. शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। नॉकआउट के आधार पर होने वाली इस प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25 हजार नगद के साथ ट्राफी, जबकि उपविजेता टीम को 15000 नकद इनाम के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों, गेंदबाजों के साथ-साथ मैन आफ द सीरीज, बेस्ट कैच, और बेस्ट फील्डर को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें