कठुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी है। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के दौरान लड़कों के अंडर-19 खो-खो और अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिला के विभिन्न जोन से आए करीब 85 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बुधवार को हुए मुकाबलों का शुभारंभ कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रबंधक इकबाल सिंह ने किया। उन्होंने कोरोना संकट के दौरान हो रहे इन मुकाबलों के दौरान सरकार द्वारा सुनिश्चित सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की।
अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहला मुकाबला बनी और बिलावर के बीच हुआ। इसमें बनी की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला कठुआ और बरनोटी के बीच हुआ। इसमें कठुआ की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला सल्लन और बनी के बीच हुआ। इसमें सल्लन की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। दिन का चौथा मुकाबला कठुआ और सल्लन जोन के बीच हुआ। इसमें सल्लन ने 2-0 से जीत हासिल की।
इसी तरह अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता में पहला मुकाबला कठुआ और बरनोटी के बीच हुआ। इसमें कठुआ की टीम ने आठ अंकों से जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला कठुआ और महानपुर के बीच हुआ। इसमें कठुआ की टीम ने एक अंक से जीत हासिल की। दिन का तीसरा मुकाबला कठुआ और सल्लन के बीच हुआ। इसमें कठुआ की टीम ने एक अंक से जीत हासिल की। खो-खो प्रतियोगिता के दौरान प्रवीण सिह, संजीव सिंह, गणेश दास और सुरेश कुमारी ने जबकि वॉलीबाल में स्वर्ण सिंह, मनदीप सिंह और दर्शन कुमार ने गतिविधि प्रभारी की भूमिका अदा की।