फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन और क्रिकेट में 120 युवाओं ने दिखाया दम

विज्ञापन
जिला स्पोट्र्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच के दौरान दमखम दिखाते युवा। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने शुक्रवार को अंडर 19 बैडमिंटन और अंडर-14 क्रिकेट मुकाबलों का आयोजन किया गया। बैडमिंटन में कठुआ जोन ओवरऑल विजेता रहा। क्रिकेट के पांच मैच करवाए गए। क्रिकेट मुकाबलों में 99 और बैडमिंटन मुकाबलों में 21 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक सोमदत्त मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के महत्व से अवगत करवाते हुए प्रोत्साहित किया। बैडमिंटन में पहला मैच जोन मढ़ीन और जोन मल्हार के बीच खेला गया। इसमें मढ़ीने ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला जोन लखनपुर और जोन भड्डू के बीच खेला गया, जिसमें भड्डू ने 2-0 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच जोन कठुआ और जोन मढ़ीन के मध्य खेला गया जिसे 2-0 से कठुआ टीम ने जीता। चौथा मैच जोन हीरानगर और जोन भड्डू के बीच खेला गया, जिसमें हीरानगर ने 2-0 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला कठुआ और हीरानगर जोन के मध्य खेला गया, जिसमें कठुआ ने 2-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उधर, क्रिकेट का पहला मैच जोन मल्हार और जोन मढ़ीन के मध्य खेला गया, जिसमें मल्हार ने चार रन से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला जोन लखनपुर और जोन भड्डू के बीच हुआ। भड्डू ने दस रन से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला जोन बसोहली और जोन मल्हार के बीच हुआ, जिसे मल्हार ने दस विकेट से जीता। चौथा मैच जोन हीरानगर और जोन भड्डू के बीच हुआ। इसमें हीरानगर ने 25 रन से जीत दर्ज की। पांचवां मैच जोन मल्हार और जोन हीरानगर के बीच हुआ जिसे मल्हार ने चार रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें