युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से शुरू की गई अंतर जिला प्रदेश स्तरीय अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को भी कई मैच खेले गए। स्पोर्ट्स स्टेडियम हीरानगर में खेले गए आज का पहला मैच जम्मू और बडगाम के बीच खेला गया। बडगाम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। जम्मू की टीम ने 15 ओवर में 3 विकेट खोकर 126 रन का लक्ष्य रखा। बडगाम की टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। दूसरा मैच पुलवामा और रजौरी के दरमियान खेला गया।
पुलवामा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 14.2 ओवर में 116 रन का लक्ष्य स्थापित किया। राजौरी की टीम 13 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 53 रन ही बना पाई। मिनी स्टेडियम चड़वाल में पहला मैच गांदरबल और कठुआ की टीम के बीच खेला गया। जिसे गांदरबल ने 98 रन से जीत लिया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं और यह प्रतियोगिता 3 मार्च तक जारी रहेगी।