कठुआ। खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए जिले में सांसद खेल स्पर्धा के तहत कठुआ और नगरी ब्लॉक के अंतर पंचायत खेल प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन जारी है। वीरवार को जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से शहर के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में लड़कों की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जोनल फिजिकल एजुकेशन आफिसर जियालाल की मौजूदगी में विभिन्न पंचायतों से आए 14 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें कठुआ ब्लॉक के 65.71 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद रफी, 51.55 किलोग्राम भार वर्ग में हसन दीन और 48 किलोग्राम भार वर्ग में सादिक अली ने जीत हासिल की। इसी तरह नगरी ब्लॉक के खेल स्पर्धा में 40.45 किलोग्राम भार वर्ग में सलीम खान, 46.48 किलोग्राम भार वर्ग में जाकिर हुसैन, 51. 55 किलोग्राम भार वर्ग में शौकत अली, 56.70 किलोग्राम भार वर्ग में मोहम्मद रफी और 80.92 किलोग्राम भार वर्ग में फरमान अली विजेता रहे। इस मौके पर मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव वैद्य ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल करना उतना महत्वपूर्ण नहीं, जितना भाग लेना है।