फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: देश सेवा की लौ में तपकर मिला बहादुरी का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। देश सेवा का जज्बा लिए कठुआ जिले के कई नौजवानों ने पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाने के लिए बतौर एसपीओ नौकरी ज्वाइन की थी। इन्हीं में से नौ बहादुर एसपीओ को उनकी मेहनत का फल आखिर मिल गया है। 15 साल बाद लवजीत सिंह जम्मू कश्मीर पुलिस में नियमित होकर कांस्टेबल के रूप में जम्मू कश्मीर पुलिस के बेड़े में शामिल हो गए। इसी तरह से मुकेश राजपूत नौ साल बाद तो वहीं शेष को साढ़े तीन साल का लंबा इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन



एसओजी में बतौर एसपीओ साढ़े तीन साल पहले नियुक्ति के बाद कर्मवीर सिंह का सपना आखिरकार सच हो गया। मन में कुछ कर दिखाने का जज्बा और पुलिस में नियमित होने की आस थी, जो अब पूरी हो गई है। कर्मवीर उन बहादुर एसपीओ की सूची में शामिल हैं, जो सैडा सोहल के आतंकी एनकाउंटर में आतंकियों से लोहा ले रहे थे।
कांस्टेबल बने एसपीओ में से एक के पिता शिव राम ने बताया कि यह खुशी का पल है। ऊपर वाले ने मदद की है। नौ साल हो गए थे और उन्हें उम्मीद नहीं थी। बहादुरी ने आज बेटे को नियमित कर दिया। एक अन्य एसपीओ के पिता जोगिंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि बहुत खुशी हो रही है। आज उनका बेटा एसपीओ से कांस्टेबल बना है। साढ़े तीन साल बाद नियमित हुआ है। यह उनके लिए सपने के पूरा होने जैसा है। उधर, अपने भाई को फीती लगते देख पूजा रानी भी बेहद खुश थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने भाई पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें