फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में सात सितंबर से होगा श्री गणेश महोत्सव का आगाज, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर में हर साल होने वाले श्री गणेश महोत्सव का आगामी 7 सितंबर से आगाज किया जाएगा। इसकी जानकारी श्री गणेश महोत्सव चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने रविवार को आयोजित बैठक के उपरांत दी है।
कार्यक्रम के संबंध में ट्रस्ट के महासचिव दिवाकर शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. दुष्यंत उब्बट के मार्गदर्शन में 7 सितंबर से 16 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में पहले दिन मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम किया जाएगा, जबकि शाम को होने वाली रासलीला का आगाज होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत पूर्व की बात प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक भगवान की पूजन और हवन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम को 7 से 8.30 बजे तक भजन संध्या और 8.30 के बाद रासलीला प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत भगवान की भव्य विसर्जन शोभा यात्रा 16 सितंबर को निकली जाएगी। उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस आयोजन को पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में आयोजित किया जा रहा है जिसे भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस मौके पर ट्रस्ट के उप्रपधान संदीप सिंह, कोषाष्यक्ष डॉ. कुलदीप महोत्रा, सुखदेव सिंह, ट्रस्टी पुरुषोत्तम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें