फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सावन माह की तैयारियों पर विशेष चर्चा

Tue, 07 Oct 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
सावन माह के आयोजन को लेकर बैठक करते महानाल में कमेटी के सदस्य । स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
प्राकृतिक शिव गुफा मंदिर जखोल में बैठक का आयोजन
विज्ञापन

कठुआ। सावन माह की तैयारियों को लेकर जिले के प्रसिद्ध प्राकृतिक शिव गुफा मंदिर जखोल में बैठक का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता दीवान सिंह ने की जिसमें कमेटी के सदस्यों ने आगामी सावन माह को लेकर विविध योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।


बैठक के उपरांत दीवान सिंह ने बताया कि सावन माह में बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों की संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर के सभी धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। सदस्यों ने इसे श्रद्धालुओं की सुविधा और आध्यात्मिक वातावरण बनाए रखने के लिए जरूरी बताया है। इसके अलावा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी सावन मास, जो 16 जुलाई से आरंभ हो रहा है, इस दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई और कार्यों का बंटवारा किया गया। सभी सदस्यों और सेवकों से अनुरोध किया गया कि वे निर्धारित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार अपनी सेवाएं सक्रिय रूप से प्रदान करें, जिससे कार्यों में सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैठक में शनि देव मंदिर के निर्माण की योजना भी प्रस्तुत की गई, जिसे आने वाले दिनों में अमल में लाया जाएगा। यह मंदिर परिसर की आध्यात्मिक समृद्धि में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा। इस पर कमेटी के सभी उपस्थित सदस्य एकमत से सहमत हुए कि इन धार्मिक एवं सामुदायिक योजनाओं को सफल बनाने के लिए वे पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें