बिलावर। कोरोना वायरस के खौफ से लोगों को इन दिनों सामाजिक दूरी बनाए हुए देखा जा रहा है सरकार की ओर से जिन जरूरी सेवाओं को आदेश मिले हैं केवल वही सेवाएं उप जिला में चल रही हैं। राशन स्टोर के साथ-साथ करियाणा और फल विक्रेताओं की दुकानों पर लोग जो लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं उन्हें दूरी बनाए हुए देखा जा सकता है प्रशासन की ओर से भी दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि दुकानों पर भीड़ इकट्ठी ना करें और एक ग्राहक से दूसरे ग्राहक के बीच कम से कम 2 मीटर का फासला रखा जाए। बिलावर और रामकोट के कई गांवों में वीरवार को लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए बाजारों में पहुंचे लेकिन लोगों ने आपस में दूरी बनाए रखी जो कि बहुत जरूरी है।बिलावर के प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेवजह घरों से बाहर ना निकले और अति आवश्यक काम हो तभी घरों से बाहर आए और सरकार के निर्देशों का पालन करें जिससे इस खतरनाक वायरस से दूर रहा जा सके हैं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।