फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू ने लांच किया कोविड-19 आईडियाथान

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर लखनऊ। कोरोना एक वैश्विक महामारी बन गया है| कोरोना वाइरस को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं और विभिन्न प्रयास भी किए हैं| इसी क्रम में इस महामारी से निपटने में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने भी महत्वपूर्ण कवायद शुरू की है| एकेटीयू ने कोविड-19 आईडियाथान की शुरुआत की है। इस साप्ताहिक ऑनलाइन चैलेंज शुरू करने का उद्देश्य विवि व सम्बद्ध कॉलेज के 2.50 स्टूडेंट्स व 15 हजार शिक्षकों से कोविड-19 से निपटने के इनोवेटिव आइडिया प्राप्त करना है, जिससे कोरोना वाइरस जैसी विशाल महामारी से निपटा जा सके| कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बृहस्पतिवार को एक ऑनलाइन संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि इसे साप्ताहिक तौर पर आयोजित किया जाएगा| प्रत्येक सप्ताह नई चुनौतियों के सेट पोस्ट किए जाएंगे| इनमें से तीन बेस्ट विचारो को सम्मानित किया जाएगा| सभी इनोवेटिव आईडिया ऑनलाइन स्टूडेंट ईआरपी लॉगइन के माध्यम से प्राप्त किये जाएंगे। एकेटीयू, एनबीआरआई एवं सीडीआरआई के आचार्यों एवं वैज्ञानिकों की संयुक्त समिति प्राप्त आइडियाज की स्क्रीनिंग कर तीन बेहतर आईडिया का चयन करेंगे। आईडियाथन में पहले चरण में 26 मार्च से आईडिया आमंत्रित किये जा रहे हैं 2 अप्रैल, 2020 आईडिया सब्मिट करने की अंतिम तिथि है| आईडियाथन के संबंध में अधिक जानकारी लिए छात्र-छात्राएं covid19ideathon@aktu.ac.in पर मेल कर सकते हैं | छात्र-छात्राएं ऑनलाइन वीकली कोविड-19 आइडियाथन चैलेंज erp.aktu.ac.in पर अपने डैशबोर्ड़ पर सब्मिट कर सकते हैं | एकेटीयू के इस प्रयास में सीडीआरआई, एनबीआरआई भी सहयोग करेगा। प्रो. पाठक ने बताया कि नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनबीआरआई) के निदेशक प्रो. एसके बारीक एवं सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआई) के निदेशक प्रो. तपस कुमार कुंडू के सहयोग से विद्यार्थियों-शिक्षकों के विचारों व प्रस्ताव की टेस्टिंग व जजिंग की जाएगी। चयनित विचारों को आर्थिक सहयोग करेंगे साथ ही अच्छे विचारों को शासन को भेजेंगे ताकि इन विचारों को मूर्त रूप दे सके| प्रेसवार्ता में प्रति कुलपति प्रो. विनीत कंसल, डीन पीजी प्रो. एमके दत्ता आदि उपस्थित थे। इन क्षेत्रों में आमंत्रित किए जा रहे विचार--- 1. नवीन सस्ती और प्रभावशाली दवाओं एवं वैक्सीन के विकास हेतु (बिना किसी साइड इफेक्ट के) 2. झूठी खबरों को हतोत्साहित और कम करने के लिए उपयुक्त तकनीकी हस्तक्षेप विकसित करना 3. आवश्यक वस्तुओं की होल्डिंग और ब्लैक मार्केटिंग जैसे नकारात्मक व्यवहार को हतोत्साहित करने में 4. खाद्य, दवा और उपयोगिताओं जैसी आवश्यक आपूर्ति की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 5. सस्ती और प्रभावी डायग्नोस्टिक किट और मोबाइल डायग्नोस्टिक किट विकसित करना 6.\tफ्रंटलाइन हेल्थकेयर स्टाफ और उनके परिवारों को सुरक्षित करने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें