फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी के ऊंचे पहाड़ों पर मौसम की पहली बर्फबारी

Sun, 13 Nov 2016 05:20 PM IST
ब्यूरो/ कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात को जिली की बनी तहसील के दूरदराज के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी होने से पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानों में भी सर्दी ने दस्तक दे दी। जिला के मैदानी इलाकों में जहां पिछले कुछ दिनों से शीतलहर जारी थी वहीं मैदानी इलाकों में भी शाम ढलते ही सर्द हवाएं जोर पकड़ रही थीं।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बारह बजे के लगभग अचानक मौसम ने करवट ली। हल्की धूप के बीच तेेज हवाओं का दौर शुरू हुआ जिसके साथ ही सर्दी का भी आगाज हो गया। मौसम का यह पहला दिन था जब लोगों को दिन में ही गरम कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा। शाम होते तक सर्द हवाओं ने जोर पकड़ लिया। पहाड़ी इलाकों में लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने लगे हैं।

कठुआ शहर और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। कई इलाकों में कोहरा भी छाने लगा है। जिला के पहाड़ी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी भी शनिवार को दर्ज हो गई। दूरदराज के पहाड़ों पर पड़ी बर्फ के चलते जिलाभर में सर्दी ने जोर पकड़ा तो आम आदमी की दिक्कतें भी बढ़ती नजर आईं। पहाड़ी इलाकों में लोग सर्दियों के लिए खाने पीने का स्टॉक अभी से जमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें