फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुक्त कराए 20 मवेशी

विज्ञापन
ट्रक से मवेशियों को निकालते पुलिसकर्मी।- संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। पशु तस्करी के खिलाफ मुहिम में जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। रविवार को पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल कर 20 मवेशियों को मुक्त कराया और पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने टीम के साथ नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक (जेके 12ए 6454) की तलाशी में 20 मवेशी बरामद किए गए, जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक की पहचान मोहम्मद याकूब पुत्र जमाल दीन निवासी पुंछ के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें