फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पतंजलि योग समिति ने लगाया योग शिविर

Sat, 31 May 2025 12:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पतंजलि योग समिति की ओर से शुक्रवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। संत बाल योगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाडा में आयोजित किए गए शिविर में विद्यालय के 80 एनसीसी कैडेट्स ने योगाभ्यास किया। पतंजलि योग समिति के प्रभारी अंग्रेज सिंह ने कैडेट्स को योगाभ्यास के फायदों के बारे में बताया और अलग-अलग आसनों का अभ्यास करवाया। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियाें की जानकारी दी और हर दिन योग अभ्यास करने की सलाह दी। साथ ही अन्य लोगों को भी योग अभ्यास के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें