फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शहर में जल्द लगने शुरू होंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू के बाद अब कठुआ शहर में भी बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने का काम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए सरकार ने पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (पीडीडी) से सारा डाटा मंगवा लिया है। निर्धारित समय के मुताबिक कार्रवाई चली तो फरवरी अंत या मार्च के पहले सप्ताह शहर में बिजली के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पहले फेज में शहरी और फिर दूसरे चरण में ग्रामीण इलाकों में नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने शुरू होंगे। इसके लिए सारी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मीटरों की खरीद का काम सरकार अपने स्तर पर करेगी, जबकि निजी कंपनी को मीटर इंस्टाल करने का काम दिया जाएगा। इसकी देखरेख पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट का प्रोजेक्ट विंग करेगा, जबकि सर्वे सहित अन्य काम स्थानीय अधिकारी पूरा कर चुके हैं और रिपोर्ट जम्मू भेज दी गई है।


नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र से शुरू होगा काम

जानकारी के मुताबिक विभाग की ओर से पहले चरण में नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र से प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। उसके बाद आसपास के शहरी क्षेत्र और फिर कस्बों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगेंगे। अंत में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगेंगे। अधिकारियों के मुताबिक शहर में मीटरिंग का काम पूरा होने के बाद जिले की 4 सब डिवीजन, 11 तहसील और 19 ब्लॉक के सभी घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसके लिए 2025 दिसंबर तक का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन




बिजली चोरी रुकेगी, विभाग का बढ़ेगा राजस्व

पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के सहायक कार्यकारी अभियंता सुनील शर्मा का कहना है कि बिजली चोरी हो रही है। विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर ऐसे लोगों को पकड़कर कार्रवाई की जाती है लेकिन वह नाकाफी है। बिजली चोरी से सरकार के राजस्व को नुकसान उठाना पड़ता है। इसी को देखते हुए अब प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग की जा रही है ताकि बिजली चोरी को पूरी तरह खत्म किया जा सके। इससे केवल विभाग ही नहीं, लोगों को भी फायदा मिलेगा। उपभोक्ता के पास बिजली खर्च का पूरा रिकॉर्ड होगा, इससे बिजली की बचत भी होगी और सरकार के राजस्व में इजाफा भी होगा। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। सरकार द्वारा जो डाटा मांगा गया था, वह भिजवा दिया गया है। फरवरी अंत या मार्च की शुरुआत से काम शुरू कर दिया जाएगा।



एक माह में शुरू होगा प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग का काम : उपायुक्त

जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। एक महीने में प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग का काम शुरू करवा दिया जाएगा। पहले शहरी और फिर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें