फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पशु तस्करों ने पुलिस पर किया पथराव, मवेशी छोड़ भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर में पशु तस्करों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। बुधवार रात को सन्याल पुलिस चौकी के अंतर्गत पैदल पशु तस्करी के प्रयास को विफल करने पहुंची पुलिस टीम पर तस्करों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हवा में कुछ राउंड फायर किए। इस पर तस्कर पशु छोड़कर फरार हो गए। वहीं, इसी इलाके में नाके के दौरान भी पुलिस ने एक गाड़ी से दो मवेशियों को बरामद किया, जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को अवैध ढंग से पशु ले जाने की सूचना पुलिस को मिली। सन्याल पुलिस चौकी की टीम जैसे ही तस्करों को पकड़ने के लिए पहुंची तो पशु लेकर जा रहे लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी कुछ राउंड हवा में फायर की, जिसके बाद तस्कर मवेशी छोड़कर भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने फायर की पुष्टि नहीं की है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्होंने कुछ गोलियों की आवाज सुनी। हीरानगर थाना प्रभारी अरुण कौल ने बताया कि अवैध ढंग से पशु ले जाए जाने के दो मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें