फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसों में छह लोग घायल, एक जीएमसी जम्मू रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले चौबीस घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। इसमें एक घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य पांच घायलों को जीएमसी कठुआ में ही उपचार दिया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा हीरानगर क्षेत्र के मुरली चक में पेश आया है। जहां एक अज्ञात कार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। सोमवार देर शाम को हुई इस घटना के बाद उसे हीरानगर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया। घायन की पहचान 20 वर्षीय बलजीत कुमार पुत्र सुखदेव सरदार, निवासी सुपौल बिहार के रूप में हुई है, वर्तमान में वह मुरली चक में रहता है।
दूसरा हादसा हरिया चक पावर हाउस पास हुआ, जिसमें एक मोटरसाइकिल की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिडंत हो गई। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए। जिनकी पहचान 22 वर्षीय साहिल कुमार पुत्र राज कुमार, 22 वर्षीय जोनू कुमार पुत्र विजय कुमार, और 16 वर्षीय लक्ष्य कुमार पुत्र जगदीश कुमार सभी निवासी हरिया चक के रूप में हुई। इसमें लक्ष्य कुमार की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।
विज्ञापन

जबकि एक अन्य हादसा शहर के ड्रीम लैंड पार्क के पास पेश आया है। जहां मोटरसाइकिल और राहगीर के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल चालक और राहगीर दोनों घायल हो गए। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। इस घटना में घायल राहगीर की पहचान 45 वर्षीय मोहीतर पुत्र नांकी बाबू, निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कठुआ के पटेल नगर में रहता है। जबकि मोटरसाइकिल चालक की पहचान 63 वर्षीय अंचल शर्मा पुत्र बासदेव, निवासी शिवा नगर कठुआ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें