फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सड़क हादसों में दो नाबालिग सहित छह घायल, जीएमसी में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो नाबालिग युवक सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पहला हादसा शहर के कालीबड़ी स्थित मेहता पैलस के पास हुआ। वीरवार की शाम हुई दुर्घटना में स्कूटी सवार और सह-सवार ई-रिक्शा से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जिनकी पहचान 27 वर्षीय नरेश कुमार पुत्र अशोक कुमार और 20 वर्षीय ईशा शर्मा पुत्री रवि कुमार दोनों निवासी उत्तरी बरवाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा वीरवार की दोपहर खोख्याल गांव में पेश आया। यहां मोटरसाइकिल सवार दो नाबालिग युवक अनियंत्रित बाइक से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। घायलों की पहचान 14 वर्षीय मानव पंगोत्रा पुत्र संतोख राज और 16 वर्षीय जतिन कुमार पुत्र प्रीतम चंद दोनों निवासी खोख्याल के रूप में हुई है। तीसरा मामला दोपहर करीब तीन बजे हीरानगर के सांझीमोड़ इलाके का है। इसमें 57 वर्षीय रवि दास पुत्र दीवान निवासी गुज्जर चक सांझीमोड़ अपनी अनियंत्रित मोटरसाइकिल से गिरने से घायल हो गए है। जबकि अन्य मामला हीरानगर के डिंगा अंब का है। इसमें 65 वर्षीय राहगीर सुभाष चंद्र पुत्र मिलखी राम निवासी परगौंली को अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें