फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में छह घायल

Fri, 13 Nov 2015 05:11 PM IST
कठुअा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत में सुधार बताया जाता है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लोगेट मोड़  के नजदीक वीरवार हुए हादसे में इनोवा (पीबी35वी-5570) और बाइक के बीच टक्कर हो गई।

बाइक सवार बत्तीस वर्षीय राहुल निवासी नरोट जैमल सिंह पंजाब और सत्ताईस वर्षीय नवीन निवासी दीनानगर के रूप में हुई है।

घायलों को फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बाद दोपहर नगरी बस अड्डा चौक के निकट एक अज्ञात बाइक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

महिला की पहचान 62 त्रिवला देवी निवासी वार्ड चार कृष्णा कालोनी के रूप में हुई है। उधर हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के निकट बाइक और एक अन्य वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन


बाइक सवार (जेके08-4361) अंकित शर्मा निवासी रूप नगर जम्मू, आदित्य मुठी पुंछ लाइन जम्मू और सुनील निवासी मुठी जम्मू को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


तीनों बुरी तरह से घायल थे। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया जाता है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें