फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार घायल

Sat, 04 Oct 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट हाईवे से सटे बुद्धि संपर्क मार्ग पर देर शाम हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुद्धि गांव को जाने वाली सड़क पर रेलवे ट्रैक के नजदीक शुक्रवार की शाम दो मोटरसाइकिलों पीबी06के-0873 और पीबी46सी-5115 की आमने सामने टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में सागर कुमार (21), सूरज कुमार (20) निवासी घाटी और नरेश कुमार (18), मक्खन लाल (34) निवासी जखबड़ घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सागर कुमार और मक्खन लाल को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें