संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। लखनपुर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार अन्य चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है जो कीडियां गंडयाल के रामनगर इलाके में उपद्रव पैदा करने के मामले में आरोपी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो आरोपी साल के शुरूआत में दर्ज मामले में वांछित चल रहे थे। इनके खिलाफ लखनपुर थाना में बीएनएस की धारा 126(2)/115(2)/307/308(3) दर्ज था। दोनों आरोपियों की पहचान अभिषेक शर्मा निवासी वार्ड छह कठुआ और अश्वनी सिंह निवासी फिरोजपुर कलां के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने चार अन्य को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों पर आरोप है कि कीडियां गंडयाल के रामनगर इलाके में उपद्रव पैदा करने के लिए बीएनएसएस की धारा 39/128 के तहत मामला दर्ज किया है।
ये लोग कथित तौर पर रात को इलाके में घूम रहे थे, वाहनों को रोक कर चालकों से वसूली कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने इन चारों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। तीन आरोपियों की पहचान दलबीर सिंह, प्रदीप कुमार और मनप्रीत सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब के रूप में हुई है। जबकि अन्य आरोपी की पहचान अंकुश शर्मा निवासी हटली कठुआ के रूप में हुई है।