कठुआ। हीरानगर पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर छह मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाए हैं। मामला वीरवार की दोपहर लोंड़ी मोड़ का है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक को तलाशी के लिए रोका और उसमें लदे छह मवेशियों को मुक्त करवाया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर ट्रक के चालक और सहचालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक और सहचालक की पहचान शोकी अली पुत्र नजीर अहमद निवासी राया मोड़ विजयपुर सांबा और उसका सहयोगी फारूक अहमद पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी वार्ड नंबर 12 तरफ तजवाल कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने हीरानगर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद