फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: साहब... घरों व दुकानों पर सीसीटीवी लगा दिए, फिर भी नहीं रुक रहीं वारदातें

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर और आसपास के इलाकों में चोरी व छिनैती की लगातार बढ़ती वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं जबकि पुलिस इन पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रही है। पुलिस की सलाह पर तमाम लोगों ने सीसीटीवी भी लगवा ली पर घटनाएं थम नहीं रहीं।
विज्ञापन

दिनदहाड़े बैंक के बाहर लाखों रुपये की छिनैती हो या स्कूटी सवार महिला के गले से चेन झपटमारी। अपराधी आसानी से वारदात कर फरार हो जाते हैं। पुलिस हर बार घरों और व्यावसायिक संस्थानों पर सीसीटीवी लगाने की सलाह देती है लेकिन सीसीटीवी में कैद मामलों में भी अब तक सार्थक परिणाम सामने नहीं आया है। चोर घरों के ताले तोड़ ताबड़तोड़ चोरियां कर रहे हैं लेकिन घटना के महीनों बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग रहा है। पिछले तीन महीनों में चार घटनाएं तो पुलिस थानों से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई हैं।
पुलिस ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि छिनैती के मामलों में बिना नंबर की गाड़ियों का इस्तेमाल सामने आया है और आरोपी घटना के तुरंत बाद पंजाब चले जाते हैं जिसके कारण उनका कोई सुराग नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें