फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सिंगल फेज बिजली ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Tue, 06 May 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लो वोल्टेज की वजह से बिजली के उपकरणों के खराब होने का डर
विज्ञापन

बिलावर। मडून पंचायत में पिछले दो दिनों से सिंगल फेज बिजली की आपूर्ति के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लो वोल्टेज की वजह से बिजली के उपकरणों के खराब होने का डर बना हुआ है।
प्रवीण सिंह, रूप लाल, सुभाष चंद्र और हंसराज ने बताया कि दो दिन पहले आई आंधी के कारण बिजली लाइनों में फाॅल्ट आ गया था, जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया। लोगों ने कहा कि समस्या के बारे में बिजली विभाग को कई बार अवगत करवाया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिंगल फेज बिजली के कारण इलाके के 4000 से अधिक लोग पिछले दो दिन से परेशान हैं और कम वोल्टेज की वजह से पंचायत के 500 से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती जा रही है। कम वोल्टेज की वजह से शाम ढलने के बाद इलाके में अंधेरा छा जाता है। लोगों ने कहा कि उनकी पंचायत संवेदनशील है और पिछले दो महीनाें में पंचायत से सटे जंगलों में संदिग्ध दिखाई दिए हैं और रात के समय लो वोल्टेज से लोग डर के मारे घरों से बाहर नहीं निकलते हैं। लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द सिंगल फेज बिजली की समस्या का समाधान करे और लोगों को 3 फेज बिजली उपलब्ध करवाई जाए ताकि लोग वोल्टेज की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। संवाद
..............
समस्या संज्ञान में आई है जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
प्रवेज भट्ट, एईई बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें