संत समाज और बनी विधायक डीसी से मिलने पहुंचे लोग। संवाद
- फोटो : kathua
संत समाज ने बनी विधायक के साथ डीसी कठुआ से की मुलाकात
कठुआ। बनी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने की मांग को लेकर संत समाज का प्रतिनिधिमंडल डीसी कार्यालय पहुंचा। यहां उन्होंने डीसी डॉ. राकेश मिन्हास के साथ बैठक की और बनी में संत समाज की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा उनके समक्ष रखते हुए उसमें सहयोग दिए जाने का की मांग की।
इस मौके पर संत समाज का नेतृत्व कर रहे राजेश शर्मा उर्फ बिट्टू महंत ने बताया कि आने वाले दिनों में सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार बढ़ने के उद्देश्य से बनी में श्री राम कथा संगम पर कुंभ की तर्ज पर सम्मेलन आयोजित करने को लेकर तैयारी की गई है। इस कार्यक्रम की तैयारी और रूपरेखा को लेकर जिला प्रशासन के साथ चर्चा की गई। इसमें प्रशासन में उन्हें हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया है।
विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बनी को पर्यटन के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बताते हुए कहा कि अब तक की सरकारों ने बनी की हमेशा से अनदेखी की है। इसके चलते बनी में वह विकास नहीं हो पाया है, जिसकी आवश्यकता थी। यहां धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने डीसी के समक्ष बनी के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने का मुद्दा उठाया है, जिसमें प्रशासन ने उन्हें हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया है।