फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मंडलायुक्त ने लखनपुर व कठुआ को दौर कर लिया श्री अमरनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sun, 15 Jun 2025 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
लखनपुर में श्री अमरनाथ यात्रा प्रबंध का जायजा लेते मंडलायुक्त रमेश कुमार।
विज्ञापन
कठुआ। आगामी तीन जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा को लेकर प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा है। इसी कड़ी में मंडलायुक्त रमेश कुमार ने शनिवार को लखनपुर और कठुआ जिले का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उनका यह दौरा यात्रा की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने पर केंद्रित रहा।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने लखनपुर कॉरिडोर और यात्री सुविधा केंद्र का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने चौबीसों घंटे बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त शौचालय सुविधाओं, उचित रोशनी और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। लखनपुर नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी को शहर में स्वच्छता अभियान तेज करने और 25 जून तक सभी मरम्मत व सौंदर्यीकरण कार्यों को पूरा करने का सख्त आदेश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क मार्ग से आने वाले तीर्थयात्रियों को प्रवेशद्वार लखनपुर पर किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने मंडलायुक्त को लखनपुर में की गई विशेष व्यवस्थाओं से अवगत कराया, जिनमें छह आरएफआईडी काउंटर, पांच बिस्तरों वाला चिकित्सा कक्ष, ठंडे पेयजल स्टेशन, लंगर सुविधाएं, स्वच्छ शौचालय ब्लॉक और निर्दिष्ट विश्राम क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और टाउन हॉल का भी दौरा किया, जहां यात्रा में किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में तीर्थयात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय और चौबीसों घंटे तत्परता से काम करने का निर्देश दिया। यात्रा के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता, और मंडलायुक्त का यह दौरा उसी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अंत में, मंडलायुक्त ने शहर के सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निर्मित वाटरफ्रंट का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें