फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट से सामान हटाने पर जताया रोष

Fri, 30 Oct 2015 01:43 AM IST
कठुअा/अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में स्थित फ्रूट मार्केट से अतिक्रमण हटाने पर फ्रूट एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। त्योहारी सीजन में बाजार से फ्रूट की फड़ियां हटाने का विरोध जताते हुए एसोसिएशन सदस्यों ने कहा कि यदि उन्हें स्थायी रूप से जगह नहीं दी गई, तो त्योहारी सीजन में पूरे शहर की फ्रूट सप्लाई ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला सचिवालय में विरोध जताने और स्थायी समाधान की मांग लेकर आए फ्रूट एसोसिएशन अध्यक्ष कुलबीर सिंह चट्ठू ने कहा कि बुधवार की देर शाम नगर परिषद की टीम ने फ्रूट मार्केट का सामान उठाना शुरू कर दिया। पूरे साल में त्योहारी सीजन पर ही फ्रूट विक्रेताओं को रोजी रोटी कमाने का अवसर मिलता है।

जिला प्रशासन स्तर पर जब भी कोई नया अधिकारी आता है तो आर्थिक रूप से कमजोर फ्रूट विक्रेताओं को ही परेशान किया जाता है। इसी तर्ज पर बीती शाम भी हजारों के सामान का नुकसान कर दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन के पास वह समस्या लेकर आए हैं। एसोसिएशन पूरे शहर में फ्रूट की बिक्री बंद कर देगी।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त से मिलने के बाद एसोसिएशन सदस्यों ने बताया कि जिला प्रशासन ने उन्हें एक दिन तक फ्रूट की बिक्री करने की अनुमति दी है, लेकिन उसके बाद जिला प्रशासन ने यदि फ्रूट विक्रेताओं के लिए स्थायी रूप से जगह मुहैया नहीं करवाई, तो एसोसिएशन के पास हड़ताल के सिवा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें