कठुआ। कठुआ में 20, 21 और 22 जून को कपड़े की दुकानें नहीं खुलेंगी। शहर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तैयारी शुरू कर दी है। रेडीमेड कपड़ा व्यापारियों की बैठक शुक्रवार को वरिष्ठ सदस्य शुभकरण की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी सदस्यों ने हर साल की तरह 20 से 22 जून तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन अवकाश रखने की घोषणा की।
शुभ करने बताया कि इन तीन दिनों के दौरान कठुआ शहर में रेडीमेड कारोबार से जुड़े 200 के करीब दुकान बंद रहेंगी। उन्होंने रेडिमेड व्यापार से जुड़े सभी सदस्यों से इस फैसले का पालन करने की अपील की।
वहीं, कपड़ा व्यापार मंडल ने भी देर शाम इसी अवधि में तीन दिवसीय अवकाश की घोषणा कर दी है। कपड़ा व्यापार से जुड़े विकी कुमार और पंकज महाजन ने बताया कि इस दौरान कपड़ा विक्रेताओं के साथ हैंडलूम कारोबार से जुड़े दर्जनों प्रतिष्ठा भी शामिल रहेंगे।