फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के स्थान का राजनैतिक लाभ लेने की की आलोचना

विज्ञापन
पत्रकारों से कठुआ में बात करते शिवसेना डोगरा फ्रंट के अशोक गुप्ता, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शिवसेना जम्मू कश्मीर व डोगरा फ्रंट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने माता वैष्णो देवी स्थान का राजनैतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किए जाने पर कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि माता के पवित्र स्थान का अपने लाभ के लिए इस्तेमाल किया जाना किसी भी राजनैतिक दल को शोभा नहीं देता है।
विज्ञापन

उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए कोई भी माता का दर्शन करने के लिए पार्टियों का झंडा लेकर चला जाता है। दर्शन के नाम पर वहां शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है। यह उचित नहीं है। इसका आने वाले समय में इन दलों को खामियाजा उठाना पड़ेगा। गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवसेना के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से शारदीय नवरात्र पर माता का दर्शन करने के लिए वहां जाएंगे। जिसमें कुछ समय बाकी है। अगर इस दौरान माता के भवन की पवित्रता को कलंकित करने वाले राजनैतिक दल इसके लिए क्षमा याचना नहीं करते हैं, तो इसके खिलाफ शिवसेना कार्यकर्ता कोई कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें