हीरानगर। मढ़ीन में नेशनल कॉन्फ्रेंस के जम्मू प्रांत के सचिव एवं हीरानगर विधानसभा प्रभारी धर्म पाल कुंडल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्लाह की 120वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्म पाल कुंडल ने शेख मोहम्मद अब्दुल्लाह के जीवन और उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शेख ने जम्मू कश्मीर की जनता को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाया, भूमि सुधार लागू किए, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाई और राज्य को विशेष दर्जा दिलवाया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शेख के दिखाए रास्ते पर चलकर प्रदेश की खुशहाली व एकता के लिए काम करें।
कार्यक्रम में महिला विंग की जिला अध्यक्ष अशु राजपूत, युवा नेता चरणप्रीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन लाल वर्मा, देस राज, पूरण चंद, अमर आदि भी उपस्थित रहे।