कठुआ। पुलिस ने मढ़ीन इलाके से 30 लीटर अवैध शराब (लाहन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इलाके में देसी शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मढ़ीन पुलिस चौकी प्रभारी की देखरेख में एक टीम बनाकर इलाके में दबिश दी। पुलिस ने एक व्यक्ति को 30 लीटर लाहन के साथ पकड़ा। थाना राजबाग में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान सोम राज पुत्र ध्यान चंद निवासी चक द्राब खान कठुआ के रूप में हुई है। संवाद