फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भीषण गर्मी से बाजार सूने, दुकानदार निराश

Sun, 15 Jun 2025 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ के बाजार में पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
कठुआ। जिले में पिछले पांच दिनों से भीषण गर्मी का सितम जारी है। सुबह से ही तपिश ने शहर में आम गतिविधियों को प्रभावित कर दिया। इसका सबसे ज्यादा असर शहर के बाजार में देखा गया। वहां लोगों की आमद आधी से भी कम हो गई। इस कारण बाजार सूने रहने से दुकानदार भी निराश दिखे।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान हालांकि 42.4 डिग्री रहा जो कि चालू सीजन में दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के रिकाॅर्ड से करीब तीन डिग्री तक कम रहा है। इसके बावजूद सड़कों, बाजारों और सरकारी कार्यालयों में लोगों की मौजूदगी काफी कम दिखाई दी। सुबह 10 बजे खुलने वाले शहर के बाजार में 12 बजे बाद सन्नाटा दिखाई दिया। इसके कारण सुबह से दुकान खोलकर बैठे दुकानदारों में निराशा दिखी।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना था कि पहले ऑपरेशन सिंदूर के बाद से उनका रोजगार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें