बिलावर। अप्पर धार डूगनु पंचायत के माजरु गांव में भूस्खलन के कारण सात परिवार बेघर हो गए। पीड़ित परिवारों के लगभग 40 सदस्यों ने अपने पड़ोसियों के घर में शरण ली है। पीड़ित चंचलो देवी, ज्ञानचंद, कृष्णचंद, बिट्टू राम अंग्रेज सिंह, ज्ञानूराम और करनैल चंद ने सरकार से उनके नुकसान का आकलन करने और सहायता राशि प्रदान करने की मांग की।
इस संदर्भ में तहसीलदार बिलावर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर निरीक्षण करने के लिए गई थी। सभी पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान की जाएगी।