फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद का आदेश दरकिनार कर खुले निजी स्कूल

Tue, 24 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बिलावर
विज्ञापन
स्‍कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते सरकार ने जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 21 से 28 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके बावजूद इलाके के निजी स्कूल आदेश की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को यहां अधिकतर निजी स्कूल पूरे समय खुले रहे। विद्यार्थी रोजाना की तरह ड्रेस में स्कूल पहुंचे। कुछ स्कूलों में बच्चों को सादा कपड़ों में बुलाया गया था। हैरानी की बात यह कि शिक्षा विभाग के स्थानीय अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने स्कूल खुले।

निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के कई अभिभावकों ने बताया कि निजी स्कूल सरकारी आदेशों की लगातार अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


डिप्टी सीईओ धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने इस संबंध में माना है कि सोमवार की सुबह कुछ स्कूल खुले थे, लेकिन जैसे ही उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने उक्त स्कूल बंद करा दिए। उन्होंने लोगों से कहा कि यदि उनके नगर या गांव में कोई भी निजी स्कूल खुला मिलता है तो इसकी उन्हें तुरंत सूचना दें। आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें