फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: वरिष्ठ नागरिकों ने उल्लास कार्यक्रम में दी प्रौढ़ शिक्षा की परीक्षा

विज्ञापन
प्रौढ ​शिक्षा परीक्षा में भाग लेती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में प्रौढ़ों को अक्षर ज्ञान करवाने के लिए चलाए जाने वाले उल्लास कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों की परीक्षा का आयोजन किया गया।
जिले के आठ शिक्षा जोन में ली गई इस परीक्षा में 5794 वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। बुढ़ापे में अक्षर ज्ञान प्राप्त कर उन्हें अपना बचपन याद आ गया। जिला शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 211 केंद्र स्थापित किए गए थे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चली परीक्षा में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

बढ़ती उम्र में सीखे गए नए हुनर को परीक्षा के लिए दी गई बुकलेट पर प्रदर्शित करते दो अक्षरों के योग से बनने वाले शब्दों को उन्होंने लिखा और अपनी गणना क्षमता भी दिखाई। वहीं चित्रों के माध्यम से पूछे जाने वाले प्रश्नों में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। परीक्षा देने आए महिलाओं और पुरुषों का कहना था कि उनका बचपन में पढ़ाई करने का सपना आज पूरा हो रहा है। घर पर बच्चे भी उन्हें पूरा सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें