रघुनाथ रामलीला एवं ड्रामाटिक क्लब रामकोट के कलाकारों की ओर से रामलीला मंचन जारी है जहां कलाकारों की दमदार अदायगी और संवादों की गूंज दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है। मंगलवार रात्रि को हुए मंचन के दौरान वेदवती और रावण के बीच का दृश्य करुणा और धर्म की रक्षा की प्रेरणा से भरपूर रहा। वेदवती की मर्यादा, तप और रावण की उद्दंडता को दर्शकों ने बड़े ध्यान से देखा। राजा की मंडी रामकोट में आयोजित इस रामलीला के उपलक्ष पर दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और कहा कि रामलीला सिर्फ मनोरंजन नहीं, अपितु जीवन को दिशा देने वाली कला है। इस अवसर पर क्लब के प्रधान राजेश गुप्ता ने कहा कि रामलीला से हमें मानवता और जीवन मूल्यों का अनोखा संदेश देने का कार्य करता है। आज के समय लोगो में दिन-प्रतिदिन नैतिक मूल्यों का पतन देखने को मिल रहा है। यदि आज के समय में हमें सत्य और धर्म को बढ़ावा देना है तो हमें प्रभु श्री राम के पथ पर चलना होगा