आईबी पर सुरक्षा का जायजा लेते एडीजी बीएसएफ
कठुआ। बीएसएफ पश्चिमी कमान के एडीजी सतीश खंडारे ने गणतंत्र दिवस से पूर्व शुक्रवार को कठुआ जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
उन्होंने बीएसएफ आउट पोस्ट बोबिया में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और जवानों का हौसला बढ़ाया। गणतंत्र दिवस पर जवानों को आईबी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। दरिया और नालों पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा। बीएसएफ ने हाल ही में जम्मू से लेकर कठुआ तक एंटी टनल ऑपरेशन चलाया। 33 किलोमीटर की अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की आशंका को खत्म किया जा रहा है।
बोबिया में पहुंचे एडीजी बीएसएफ ने आईजी फ्रंटियर जम्मू डीके बूरा और डीआईजी बीएसएफ के साथ क्षेत्र में सुरक्षाबलों की तैनाती पर चर्चा की। ब्यूरो