फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संगानू में संदिग्धों की तलाश में दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों ने इलाके को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुई खड्ड, संगानू नाला, रैया, जखोल, चिंगारा में चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राजबाग के जखोल से सटे संगानू इलाके में बुधवार को संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने दूसरे दिन वीरवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया। एसओजी व अर्ध सैनिक बलों ने मुई खड्ड, संगानू नाला, रैया, जखोल, चिंगारा, मलामन आदि इलाकों की गहनता से जांच की। घने जंगलों और मुश्किल परिस्थितियों के बीच इलाके को देर शाम तक खंगाला गया।
विज्ञापन

दरअसल, बुधवार को संगानू में अपने घर से दूर पशुशाला में पशुओं से दूध निकालने के लिए गए एक स्थानीय ने दो संदिग्धों को पशुशाला के पास घूमते पाया। इसके बाद उन्हाेंने उससे भोजन और पानी भी मांगा। सूत्रों की मानें तो संदिग्ध लगभग दो घंटे तक उसी इलाके में छिपे रहे। स्थानीय की ओर से सुरक्षाबलों को सूचित किए जाने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। विभिन्न इलाकों से पुलिस, सेना और एसओजी और वीडीजी ने घेराबंदी कर जंगलों को खंगाला। वीरवार सुबह एक बार फिर सुरक्षाबलों ने इस अभियान को आगे बढ़ाया। हालांकि शाम तक संदिग्धों का कुछ भी सुराग नहीं लग पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें