फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन हथियारबंद संदिग्ध दिखने के बाद चलाया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिलावर के बाथरी से सटे इलाके के पास दिखने की सूचना, यहां दो नागरिकों की गला दबाकर की गई थी हत्या
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बिलावर में आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। खुफिया सूत्रों की मानें तो बिलावर के बाथरी से सटे इलाके में तीन हथियारबंद संदिग्ध दिखाई दिए हैं। जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
बता दें कि यह वही इलाका है जहां दो सप्ताह पहले दो व्यक्तियों की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती दौर से ही इलाके में आतंकियों की मौजूदगी और उनके द्वारा ही इनकी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। फरवरी महीने में बाथरी गांव के नाले के पास पुलिस ने दो शवों को बरामद किया था। मृतक 37 वर्षीय शमशेर और 45 वर्षीय रोशन लाल गांव कोहग के रहने वाले थे। बिलावर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन

उधर, सुरक्षा बलों को रविवार देर रात क्षेत्र में तीन हथियारबंद देखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसओजी बिलावर और सेना के जवानों ने इलाके को खंगाला। सोमवार को भी इलाके में पुलिस की ओर से जांच की गई। ज्ञात रहे कि इससे सटे इलाके में सुरक्षाबलों ने पिछले वर्ष सितंबर माह में एक आतंकी को भी ढेर किया था।
विज्ञापन


...............

कठुआ में भी तलाशी जारी

कुमरी कठेरा से सटे इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से पिछले दो दिन से लगातार सक्रियता बढ़ाई गई है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक इलाके में सेटेलाइट फोन सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इसकी किसी ने भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलने के बाद रविवार को एसओजी और सेना की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। क्षेत्र में एक व्यक्ति से पूछताछ भी की गई है। ज्ञात रहे कि बीते सप्ताह ही दयालाचक छलां मार्ग के पास भी सेटेलाइट फोन सक्रिय होने की जानकारी सामने आई थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को खंगाला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें