हीरानगर। नवनियुक्त एसडीएम फुलेल सिंह ने हाथों में झाड़ू पकड़कर कार्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। इसमें तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम ने झाड़ू लगाने के साथ-साथ नालियों में फंसी गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता से एक अच्छा वातावरण बनता है, जिससे वहां रहने वाले लोगों का गंदगी से होने वाले नुकसान का बचाव रहता है। इसी के साथ यहां आने वाले लोगों को भी आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि उपमंडल के सभी कार्यालय परिसर में अधिकारियों को साफ सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि यहां काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी के अलावा यहां आने वाले लोगों को साफ सुथरा वातावरण मिल सके और लोग यहां से प्रेरणा लेकर अपने गांव मोहल्ले में भी स्वच्छता बनाए रखें। संवाद