फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसडीएम ने सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

Sun, 25 May 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
दयाला चक में दुकानदारों को सड़क से अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते एसडीएम। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
- कहा-दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई करेगी प्रशासनिक टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। एसडीएम ने सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर खुद सामान नहीं हटाया तो प्रशासनिक टीम अपने तरीके से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

एसडीएम फुलेल सिंह ने शनिवार को हीरानगर कस्बे के मुख्य बाजार का दौरा किया और दुकानों के बाहर लगाए सामान को फुटपाथ और सड़क से हटाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने दयाला चक बाजार का दौरा कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा अतिक्रमण के कारण बाजारों में अक्सर जाम की स्थिति पैदा होती है और फुटपाथ पर अतिक्रमण की वजह से राहगीरों का चलना भी मुश्किल होता है। इसलिए बेहतर होगा कि दुकानदार प्रशासन की कार्रवाई से पहले खुद अतिक्रमण हटा लें। बता दें कि शुक्रवार को एसडीएम ने चड़वाल में व्यापार मंडल के साथ बैठक कर बाजार से अतिक्रमण हटाने में सहयोग करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें