फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
बनी में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान प्रस्तुति देते बच्चे, स्त्रोत संवाद
विज्ञापन
बनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में बनी के एसडीएम ग्यास उल हक ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। हसीन वादियों और खुशगवार मौसम के बीच गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बनी एकता और भाईचारे की मिसाल रहा है। इस मिसाल को यहां के लोगों को बनाकर रखा है। उन्होंने युवाओं और बच्चों को नशे से दूर रहने की भी सलाह दी। मुख्य समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

बसोहली में जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गणतंत्र दिवस


बसोहली। कस्बे के जवाहर नवोदय विद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) सुरेंद्र मोहन शर्मा ने तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। विद्यार्थियों ने रंगारंग, सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से समा बांधा। एडीडीसी ने कहा कि बच्चे और युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नशे से दूर रहना चाहिए। उधर, बसोहली के हायर सेकेंडरी स्कूल शीतलनगर में विधायक ठाकुर दर्शन सिंह ने तिरंगा फहराया।
उन्होंने कहा कि बसोहली पश्मीना और चित्रकला को भौगोलिक संकेतक मिलने से यहां की संस्कृति और पहचान अब यहां के लोगों की विरासत बन गई है। इससे कारीगरों को बढ़ावा मिलेगा। बसोहली में पर्यटन को लेकर कई परियोजनाओं पर काम जारी है। जल्द ही यह एक बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होकर यहां के लोगों के रोजगार का भी जरिया बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें