फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी स्कॉर्पियो जलकर राख

Fri, 06 Nov 2015 01:40 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहा स्कॉर्पियो वाहन पुलिया से टकराकर खाई में गिर गया। वीरवार रात हुए इस हादसे में खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग नगरोटा प्रेता में शादी समारोह से लौट रहे थे। मानू और सतवांई के मध्य जांबली में पहुंचने पर वाहन पुलिया से टकराकर खाई में गिर गया। जब स्कार्पियो खाई में गिरने लगी तो उसमें सवार तीन लोगों ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।

शेष लोग वाहन के बीच ही फंसे रहे और वाहन के साथ लुढ़कते हुए खाई में चले गए। जोरदार झटके के साथ खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई। आसपास आबादी वाला इलाका होने की वजह से लोगों ने आवाज सुनी और घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे तो खाई में गिरे वाहन में आग लगी हुई थी। इसके बावजूद लोगों ने बिना समय गंवाए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन पूरी तरह से जलकर राख हो गया।

घायलों में शुभम, विजय कुमार, सोम बहादुर, लाल बहादुर, अनु, बिंदू, सुमन सभी निवासी नूरपुर हिमाचल और कुलविंदर सुंदरनगर पंजाब के रहने वाले हैं। घायलों ने बताया कि वे शादी समारोह से लौट रहे थे। अचानक वाहन पुलिया से टकराकर खाई में गिर गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें