फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छात्रों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर। समाज में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराध व नशाखोरी के प्रति बच्चों को जागरूक करते हुए कठुआ पुलिस ने लखनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते बसंतपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को साइबर अपराध व नशाखोरी पर इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया। इसमें कठुआ पुलिस के एएसपी परमजीत सिंह व उनकी टीम ने बच्चों को जागरूक किया। एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल के दिशानिर्देश अनुसार आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में पुलिस ने बच्चों को समाज में लगातार बढ़ रहे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स व सोशल मीडिया के उपयोग पर चर्चा की और उन्हें जिम्मेदार व जागरूक डिजिटल नागरिक बनने की अपील की। बच्चों को संबोधित करते हुए एएसपी परमजीत सिंह ने बताया कि आज डिजिटल माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है और तरह तरह के लुभावने ऑफर्स देकर आम लोगों की जानकारी लेकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए सभी को जिम्मेदार नागरिक बना होगा। उन्होंने बच्चों को सूझबूझ के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स उपयोग करने की अपील की और अपने आसपास हो रही हर गतिविधि पर नजर रखते हुए समाज को नशामुक्त व अपराधमुक्त बनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल यशपाल ने पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया। इस मौके पर डीएसपी आर्म्ड रिजर्व सुभाष चंद्र व बसंतपुर चौकी इंचार्ज रामकृष्ण व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें