फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से वापस लौटे सफाईकर्मी

विज्ञापन
डिवीजन कमिश्नर के आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित करने के बारे में जानकारी देते सफाई कर्मचारी। संव? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। डिवीजन कमिश्नर के आश्वासन और प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए नियमित किए जाने की मांग को लेकर गत वीरवार से शुरू हुई हड़ताल को सफाई कर्मचारियों ने वापस ले लिया है। इसके चलते शनिवार शाम की शिफ्ट में होने वाली सफाई भी शुरू हो गई है। इससे आम लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

अर्बन लोकल बॉडी सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान दानिश चीदा ने बताया कि यूनियन के नेताओं के साथ शुक्रवार देर शाम हुई बैठक के दौरान डिवीजन कमिश्नर ने सफाई कर्मचारियों की समस्या का निदान करने के लिए दस दिन का वक्त मांगा था। वहीं कल होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यूनियन के नेताओं ने अपनी इस हड़ताल को अगले दस दिनों तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया। जिसके कारण उन्होंने हड़ताल वापस ले ली है। लेकिन इन दस दिनों के दौरान उनके मसलों को हल नही किया गया तो उन्हें एक बार फिर हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वीरवार से जारी हड़ताल के कारण शहर के प्रमुख चौक-चौराहों सहित गलियों में कचरे का अंबार लग गया था। इन कचरे के ढेेरों के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही थी। अब हड़ताल खत्म होने के बाद शहर में सफाई का काम शुरू होने पर लोगों ने संतोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें