फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मंदिरों के पास से हटाया कचरा

Thu, 17 Jul 2025 11:49 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जराई अड्डे को जाने वाले मार्ग पर मंदिर के सामने से सफाई कर्मचारियों ने कचरा ​हटाने के लिए काम प
विज्ञापन
डीसी की अपील पर धार्मिक स्थलों के पास कर्मचारियों ने की सफाई, पिछले 18 दिनों से सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन

कठुआ। शहर में पिछले 18 दिनों से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने वीरवार को मुखर्जी चौक से सटे श्री रघुनाथ मंदिर के पास परिषद की मशीनरी का उपयोग कर कचरा हटाया।
जिला प्रधान सोमराज ने कहा कि हड़ताल के कारण शहर में कचरे के ढेर लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गत दिवस डीसी डॉ. राकेश मिन्हास ने उन्हें कार्यालय में बुलाया जहां उन्होंने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बनी स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांग को जायज बताया और सावन माह को देखते हुए मंदिरों के आसपास कचरे को हटाने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले ही वह श्री अमरनाथ यात्रा को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थान पर लगने वाले कचरे के ढेर को नियमित रूप से हटा रहे थे।
अब डीसी की अपील पर उन्होंने फैसला किया है कि शहर के सभी धार्मिक स्थलों से कचरे को हटाने में सहयोग करेंगे। इसके अलावा उनकी हड़ताल जारी रहेगी। सरकार ने जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें